[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से किया हमला

जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से किया हमला

सिंघाना : जिले के ढाढोत कलां गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बड़े भाइयों ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल शीशराम को तुरंत सिंघाना अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हमले में बीच-बचाव करने आए 14 वर्षीय बालक को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा जमीन विवाद को लेकर हुआ। मामले की सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad