[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवार को कुंभ-स्नान कराया, लौटते वक्त कार के परखच्चे उड़े:मां, सास-ससुर की मौके पर ही मौत; बोला-हादसे के बाद गहने-रुपया ‘मिसिंग’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

परिवार को कुंभ-स्नान कराया, लौटते वक्त कार के परखच्चे उड़े:मां, सास-ससुर की मौके पर ही मौत; बोला-हादसे के बाद गहने-रुपया ‘मिसिंग’

परिवार को कुंभ-स्नान कराया, लौटते वक्त कार के परखच्चे उड़े:मां, सास-ससुर की मौके पर ही मौत; बोला-हादसे के बाद गहने-रुपया 'मिसिंग'

नदबई (भरतपुर) : सास-ससुर, मां और चाची को कुंभ स्नान कराकर राजस्थान लौट रहे युवक की कार यूपी में हादसे का शिकार हो गई। कार में भरतपुर के एक ही परिवार के 5 लोग थे। हादसे में सास-ससुर और मां की मौत हो गई। युवक और उसकी चाची बुरी तरह घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह 6.30 बजे इटावा के जसवंतनगर में हुआ। आज भरतपुर में मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। गांव लौटे बेटे ने कहा- हादसे के बाद से गहने और कैश गायब है।

भरतपुर के उटारदा गांव में मोहन सिंह के परिवार में शोक है। माता-पिता की मौत हो गई। मोहन कार चला रहा था।
भरतपुर के उटारदा गांव में मोहन सिंह के परिवार में शोक है। माता-पिता की मौत हो गई। मोहन कार चला रहा था।

जानकारी के अनुसार- नदबई थाना इलाका (भरतपुर) के उटारदा गांव निवासी मोहन सिंह (28) अपनी मां लीला देवी (65), सास कमलेश देवी (60), ससुर बच्चू सिंह (68) और चाची राजकुमारी (50) को कुंभ लेकर गए थे। सोमवार को वे कार से प्रयागराज से लौट रहे थे। सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लीला, कमलेश देवी और बच्चू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बच्चू सिंह (68) उनकी पत्नी कमलेश देवी (60) और लीला देवी (65) की मौत हो गई।
हादसे में बच्चू सिंह (68) उनकी पत्नी कमलेश देवी (60) और लीला देवी (65) की मौत हो गई।

मोहन सिंह बोला- गहने और कैश मिसिंग

हादसे में घायल मोहन सिंह बच्चों और पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। वहीं टैक्सी चलाने का काम करता है। सोमवार रात यूपी के इटावा से अपने गांव उटारदा (भरतपुर) शव लेकर लौटे मोहन सिंह ने मंगलवार सुबह कहा- महाकुंभ में स्नान करने के बाद आते समय इटावा से पहले जसवंत नगर में कार का एक्सीडेंट हो गया। हम अपनी लेन में चल रहे थे। ट्रक वाले ने साइड से ओवरटेक कर गाड़ी को दबा दिया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मोहन ने कहा- हादसे के बाद हमें होश नहीं रहा। हॉस्पिटल में थे। अब मां, सास और चाची के गहने गायब हैं। कार में 15-16 हजार रुपए थे वे भी गायब हैं। मां की नोज पिन और बालियां, सास की बालियां और चाची का मंगलसूत्र गायब है।

मंगलवार को मोहन सिंह का परिवार उटारदा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। दैनिक भास्कर को मोहन ने बताया कि हादसे के बाद से गहने और कैश गायब है।
मंगलवार को मोहन सिंह का परिवार उटारदा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। मीडिया कर्मी को मोहन ने बताया कि हादसे के बाद से गहने और कैश गायब है।

उसने बताया- मां लीला देवी गांव में छोटे बेटे पंकज के साथ रहती थीं। कुंभ जाने का प्लान बनने के बाद मैं दिल्ली से अपनी कार लेकर गांव आया था। यहां से चाची कमलेश देवी को साथ लिया। फिर खेड़ली मोड़ थाना इलाके (भरतपुर) के गांव बिजवारी से ससुर बच्चू सिंह और सास कमलेश देवी को भी साथ लिया था।

मोहन और चाची राजकुमारी हुए थे घायल

कार चला रहे मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी बुरी तरह घायल हो गए। मोहन सिंह सभी को लेकर शनिवार सुबह कुंभ जाने के लिए रवाना हुए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया। दंपती बच्चू सिंह और कमलेश देवी खेड़ली मोड़ थाना इलाके (भरतपुर) के गांव बिजवारी के रहने वाले थे। बिजवारी और उटारदा गांवों में शोक की लहर है। दो परिवारों में मातम छाया है। आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे में मोहन सिंह की चाची राजकुमारी घायल हो गई।
हादसे में मोहन सिंह की चाची राजकुमारी घायल हो गई।

दो परिवारों में मातम, गांवों में शोक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना जब भरतपुर में दोनों परिवारों को मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन शोक में डूब गए। उत्तर प्रदेश के इटावा में कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए दिए। कल रात मृतकों के शव गांव पहुंचे। आज दाह संस्कार किया जाएगा।

ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77