“प्लास्टिक मुक्त भारत” अभियान प्रारम्भ
"प्लास्टिक मुक्त भारत" अभियान प्रारम्भ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा आज से “प्लास्टिक मुक्त भारत” अभियान परमवीर पीरूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य कमला जिला आर्गेनाइजर प्रदीप ईशरवाल एवं रोवर लीडर नीरज कुमार की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया।
सेमिनार को सम्बोधित करते हुये सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने की शपथ दिलायी। रोवर लीडर नीरज कुमार नें सम्बोधित करते हुये कहाँ की पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का बहिष्कार करना पड़ेगा पॉलीथिन हर रूप में हानिकारक है यह भूमि में डालने पर नष्ट नहीं होती है और भूमि को बंजर कर देती है। रामकरण सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जमना, राकेश, शरीफ, सुलोचना, पिंकेश, बजरंग, संगीता, सरला, उर्मिला, प्रेम सहित अन्य स्टॉफ सदस्य एवं विधार्थी मौजूद थे!
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885804


