[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ी के पार्ट्स चोरी:एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत के थे, सीसीटीवी में दिखे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
सीकर

वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ी के पार्ट्स चोरी:एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत के थे, सीसीटीवी में दिखे चोर

वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ी के पार्ट्स चोरी:एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत के थे, सीसीटीवी में दिखे चोर

सीकर : वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ी के लाखों रुपए के पार्ट्स चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात वर्कशॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर गाड़ी के पार्ट्स खोलते दिखाई दे रहे हैं। घटना सीकर के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में चैतन्य (32) निवासी आदर्श कॉलोनी नवलगढ़ रोड सीकर ने बताया- गोकलपुरा तिराहा पर श्रीनाथ मोटर्स के नाम से उसकी गाड़ियों की वर्कशॉप है। 14 फरवरी की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोर वर्कशॉप पर आए। इसके बाद चोर वर्कशॉप के बाहर खड़ी के पार्ट्स खोलकर ले गए। पार्ट्स की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है।

चोरी की वारदात वर्कशॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर गाड़ी के पार्ट्स खोलकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हिदायत अली कर रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62