[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में वकीलों का मौन जुलूस निकाला:सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में वकीलों का मौन जुलूस निकाला:सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया समर्थन

सीकर में वकीलों का मौन जुलूस निकाला:सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया समर्थन

सीकर : सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने सीकर में मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस कोर्ट के बाहर धरनास्थल से रवाना होकर स्टेशन रोड, कल्याण सर्किल, जाट बाजार, तापड़िया बगीची होते हुए वापस धरनास्थल पर पहुंचा। सोमवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (कांग्रेस) ने भी धरने का समर्थन किया।

सीकर बार संघ के अध्यक्ष भागीरथमल जाखड़ ने कहा- सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। कोर्ट के बाहर धरने का आज 14वां दिन है। इसी कड़ी में आज अधिवक्ताओं ने सीकर शहर में मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया है। अब आगे की स्ट्रैटेजी के लिए संघर्ष समिति तय करेगी। वकीलों का कार्मिक अनशन व धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

राजस्थान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (कांग्रेस) के प्रदेश संयोजक सुनील मोर ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सीकर संभाग व नीमकाथाना को नया जिला बनाया था। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इसके बाद से प्रदेशभर में लगातार वकील व सामाजिक संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (कांग्रेस) ने भी धरने का समर्थन किया है। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62