चिड़ावा में 300 कपड़े के थैले बांटे:प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया; पालिकाध्यक्ष और ईओ ने बांटी मिठाई
चिड़ावा में 300 कपड़े के थैले बांटे:प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया; पालिकाध्यक्ष और ईओ ने बांटी मिठाई
चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को कल्याण राय मंदिर के सामने 300 कपड़े के थैले बांटे। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक थैलों के नुकसान और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चिड़ावा एसडीएम किरण पाल मुख्य अतिथि और नगर पालिका चिड़ावा के ईओ गौतम शर्मा तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया विशिष्ट अतिथि रहे।
ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा, पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्र, राजकुमार जिसपाल और सुशील शर्मा ने अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाया और श्रीरामचरितमानस की पुस्तक भेंट की।
कट-पीस कपड़ों से थैले बनाकर योगदान देने की अपील
वस्त्र व्यापारी देवानंद चौधरी के सहयोग से थैले बांटे गए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, समीर सिंह शेखावत, देवीदत्त शर्मा, देवानंद चौधरी, अमित सैनी गोलू, निवास वर्मा, ओमप्रकाश जलिंद्रा, लक्ष्मीकांत अडूकिया, कमलकांत पुजारी, मनीष शर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में देवानंद चौधरी ने शहर के अन्य कपड़ा व्यापारियों से कट-पीस कपड़ों से थैले बनवाकर अभियान में योगदान देने की अपील की।
आसपास सफाई रखने की अपील की
एसडीएम किरण पाल और ईओ गौतम शर्मा ने ट्रस्ट की पहल की सराहना की। उन्होंने लोगों से खरीदारी के लिए घर से कपड़े का थैला ले जाने और आसपास सफाई रखने की अपील की। ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति बचाने के लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करना सभी की जिम्मेदारी है।

सफाईकर्मियों और पालिका स्टाफ को दी मिठाई
वहीं दीपावली पर्व के अवसर पर पालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी एवं ईओ गौतम शर्मा ने सफाईकर्मियों और पालिका स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान सभी कर्मियों को मिठाई भी वितरित की गई।
इस अवसर पर चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा कीं। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सफाईकर्मियों और पालिका कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कार्यक्रम में पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू एवं डॉ नरेंद्र सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां उनके साथ साझा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2513178

