[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा के बाजार में धनतेरस पर सजे बाजार:ग्रामीणों ने मिठाई, कपड़े, बर्तन, पूजा सामग्री और सजावटी सामान खरीदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा के बाजार में धनतेरस पर सजे बाजार:ग्रामीणों ने मिठाई, कपड़े, बर्तन, पूजा सामग्री और सजावटी सामान खरीदा

मेहाड़ा के बाजार में धनतेरस पर सजे बाजार:ग्रामीणों ने मिठाई, कपड़े, बर्तन, पूजा सामग्री और सजावटी सामान खरीदा

खेतड़ी : मेहाड़ा कस्बे में दीपावली के लिए बाजार सजाया गया है। सुबह से देर शाम तक मुख्य बाजार और आसपास की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ जुट रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सजावट से सजाया है। बाजार में मिठाई, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा सामग्री, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान और घरों को रोशन करने वाली लाइटें बिक रही हैं।

धनतेरस पर लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। महिलाओं ने घर की सजावट और पूजा-पाठ की सामग्री ली। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक बढ़ रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62