[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर केसीसी में अंबेडकर मिशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी घोषित:महेश चावरिया अध्यक्ष और सुरेश बड़बर महामंत्री नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर केसीसी में अंबेडकर मिशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी घोषित:महेश चावरिया अध्यक्ष और सुरेश बड़बर महामंत्री नियुक्त

खेतड़ीनगर केसीसी में अंबेडकर मिशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी घोषित:महेश चावरिया अध्यक्ष और सुरेश बड़बर महामंत्री नियुक्त

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर केसीसी के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर मिशन सोसायटी की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

महेश चावरिया अध्यक्ष, सुरेश बड़बर महामंत्री नियुक्त

इस दौरान महेश चावरिया को अध्यक्ष और सुरेश बड़बर को महामंत्री नियुक्त किया गया। सत्यनारायण गर्वा और मनोज कुमार मीणा को संरक्षक बनाया गया। घीसाराम पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्वती देवी और सत्यवीर बोयल उपाध्यक्ष बनाए गए।

सचिव, कार्यालय सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्तियां

सत्यनारायण जेवरिया, विनोद कुमार सारवाण और रामसिंह मीणा को सचिव बनाया गया। राजेश चंदेलिया और अनिल मीणा को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। भंवरलाल पीवाल और विजय जैयदिया संयुक्त सचिव बनाए गए। शरद खोईवाल और राजेंद्र कुमार चावरिया को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष, ऑडिटर, प्रचार मंत्री और सदस्य नियुक्त

पप्पू सिंह को कोषाध्यक्ष और ओंकारमल वर्मा को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नटवरलाल और जगदीश को प्रचार मंत्री बनाया गया।गोपाल पंवार, जगदीश प्रसाद, सुरेंद्र, बहादुरसिंह, संतोष कुमार चावरिया, ओमप्रकाश झाझोट और जुगल किशोर चंदेलिया को सदस्य नियुक्त किया गया।

इस दौरान समिति के सदस्यों की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चावरिया ने कहा कि समाज के लोगों को संस्था के साथ जोड़कर समाज के विकास के लिए बेहतर कार्य करवाए जाएंगे। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62