भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शीर्ष नेताओं का जूलुस व आतिशबाजी के साथ हुआ नागरिक अभिनंदन
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शीर्ष नेताओं का जूलुस व आतिशबाजी के साथ हुआ नागरिक अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के अवसर पर चूरू पहुंचे पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। रतननगर तिराहे पर हजारो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने जोरदार आतिशबाजी पुष्पवर्षा एवम् जोरदार नारे लगाकर अभिन्नदन किया एवम् सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास तक लेकर आये जहां कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओ में पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के अभिन्नदन के लिए जोरदार उत्साह देखा गया। डीटीओ ऑफिस के आगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,हरलाल सारण और जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा का सत्तार खान, धर्मेंद्र श्योराण, पवन गुर्जर, श्रीचंद कपुरीया, के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया आतिशबाजी के पश्चात।
एक अभिन्नदन समारोह में बोलते हुऐ पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुऐ कहा कि आप सब का उत्साह जोश एवम् संगठन के प्रति प्रेम देखकर वे आन्नद का अनुभव कर रहे है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ का अभिन्नदन करते हुऐ कहा कि कि भाजपा में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और कार्यकर्ता निर्माण की प्रकिया संगठन स्तर पर कि जाती है। उन्होने बसंत शर्मा को एक कर्मठ उर्जावान और संगठन कार्यो में सफल बताते हुऐ कहा कि उनके जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिस प्रकार पार्टी के कार्यकर्ताओ ने यह अभिन्नदन समारोह किया है उसके लिए वे सभी का धन्यवाद देते है। चूरू को विकास के राह पर ले जाने के लिए आप सदैव तत्पर रहते है। उन्होने आभार जताते हुऐ कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता उंचे पदो तक पहुचे सकता है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव एवम् ग्राम पंचायतो के चुनाव में हम पार्टी को नई उंचाईयो तक ले जायेगे।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओ ने पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का 21 किलो की माला पहनाकर अभिन्नदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, यशोदा सुरेश सारस्वत, निर्मल सैन, दौलतराम प्रजापत, सुप्यार सिंह, विजय कुमार कस्वां, राकेश तालणिया का पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित मचंस्थ अतिथियों ने माला दुप्पटा पहनाकर अभिन्नदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महांमंत्री अभिषेक चोटिया व भास्कर शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, प्रधान दीपचन्द राहड़, पूर्व सभापति विजय शर्मा, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल,उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, रवि आर्य, दीनदयाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, सत्तार खांन, हेमसिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण रतननगर नगरपालिका चेयरमेन निकिता गुर्जर, पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा, दिनेश शर्मा सहित भाजपा के ग्रामीण एवम् शहर मण्डल के हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।