बांसवाड़ा की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग; 30 से ज्यादा लोग झुलसे
राजस्थान के बांसवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है।

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 30 से 40 लोगों झुलसने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके की आवाज आई और आसपास के लोग सन्न रह गए। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।
बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया (जयपुर रोड) में अवैध पटाखा गोदाम में आग लग गई और एक के बाद एक दो ब्लास्ट हो गए। आग से 14 लोग झुलस गए। दाे को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। पति-पत्नी और चार बच्चों को बचा लिया। आग गुरुवार दोपहर 2.15 बजे आग लगी।
गोदाम में लगी आग का धुआं 5 किलोमीटर दूर शहर तक दिखाई दिया। 9 दमकलों की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…
गोदाम में बनाए जा रहे थे पटाखे
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया- हादसे में कुल 14 लोग झुलसे हैं, इनमें से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है। अन्य सभी का इलाज बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी मिली है कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी कारण आग लगने का शक है।
गोदाम मालिक अशोक अग्रवाल ने सोनू सिंधी को गोदाम किराए पर दे रखा था। सोनू यहां बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहा था। अब रीको की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच चल रही है। सख्त कार्रवाई करेंगे।

सीआई खुद आग बुझाने में जुटे
आग लगने के बाद गोदाम में 2 बडे़ ब्लास्ट हुए। दो घंटे तक रह-रहकर पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। पटाखों के धमाके सुन आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ये लोग धमाकों की चपेट में आकर झुलस गए। लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे कोतवाली सीआई देवीलाल मीणा ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तुड़वाई। इसके बाद सीआई देवीलाल स्वयं अंदर पहुंचे। लोगों ने बताया कि गोदाम से दंपती और 4 बच्चे सुरक्षित निकल गए थे। सीआई टीम के साथ अंदर गए और गोदाम में सर्च किया। कोई नहीं मिला तो खुद ही आग बुझाने में जुटे।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- गोदाम पर ताला लगा रहता था
प्रत्यक्षदर्शी शाहि्द मंसूर ने बताया- हम गोदाम के बाहर खड़े थे। अचानक धमाकों की आवाज आई और धुआं उठा। हमने प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और अग्निशमन की टीम अंदर आई। वे दीवार तोड़कर अंदर घुसे। हम भी उनके साथ थे। सभी को मौके से हटाया।

गोदाम पर अक्सर ताला ही लगा रहता था। हमें जानकारी नहीं है कि यहां क्या काम होता है। हाल ही ऊंची दीवारें भी बनाई गई थी। बाहर से अंदर नहीं देख सकते।