महिला के बैग से पर्स चोरी:पर्स में रखे थे 25 हजार रुपए और मंगलसूत्र, महिला ने बैग संभाला तो पता चला
महिला के बैग से पर्स चोरी:पर्स में रखे थे 25 हजार रुपए और मंगलसूत्र, महिला ने बैग संभाला तो पता चला
सीकर : सीकर के लोसल इलाके में महिला के बैग से पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला बस में चढ़ी थी। इसी दौरान यह पूरी वारदात हुई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर के लोसल पुलिस थाने में 31 साल की महिला सुमन ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सिरोही,नीमकाथाना की रहने वाली है। जो शाम को 6:25 बजे खूड़ बस स्टैंड पर खड़ी थी और सांगलिया के लिए बस का इंतजार कर रही थी। बस आने पर वह बस में चढ़ी। इसके बाद उन्होंने अपना बैग संभाला तो पता चला कि बैग में से किसी ने पर्स चोरी कर लिया। सुमन के मुताबिक पर्स में 25 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र,एटीएम कार्ड और आधार कार्ड थे। फिलहाल अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037509


