[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा में अग्रवाल समाज की उपेक्षा से नाराजगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य को लिखेंगे पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा में अग्रवाल समाज की उपेक्षा से नाराजगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य को लिखेंगे पत्र

भाजपा में अग्रवाल समाज की उपेक्षा से नाराजगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य को लिखेंगे पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा द्वारा अब झुंझुनूं जिले के 42 में से 32 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। इनमें से एक भी मंडल पर अग्रवाल समाज के भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। जिससे समाज में नाराजगी है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला, महाराजा अग्रसेन शिक्षा व जन कल्याण ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान नूआंवाले ने इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकार संगठन पर्व, जिला निर्वाचन अधिकारी संगठन पर्व को भी पत्र भेजने का फैसला​ लिया है।

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वैश्य समाज हमेशा हर चुनाव में भाजपा के साथ रहा है। साथ ही नहीं, बल्कि कोर वोटर माना जाता है। बावजूद इसके अग्रवाल समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी समाज से विरोध नहीं है। लेकिन अग्रवाल समाज के कार्यकर्ताओं को भाजपा में पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ​भाजपा ने जिले के 32 मंडल अध्यक्षों में अब तक ब्राह्मण, जाट, सैनी, जांगिड़, सोनी, नामदेव दर्जी, स्वामी, यादव, राजपूत, गुर्जर और मेघवाल समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। इसी तरह शेष 10 मंडलों में कम से कम तीन मंडलों में अग्रवाल समाज के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाकर उन्हें पार्टी का मंडल स्तर पर नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए।

Related Articles