[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संजीवनी व स्काउट गाइड ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रदांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नरहड़राजस्थानराज्य

संजीवनी व स्काउट गाइड ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रदांजलि दी

संजीवनी व स्काउट गाइड ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रदांजलि दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : जांगिड अस्पताल परिसर में सामाजिक साहित्यिक संस्था संजीवनी व स्काउट गाइड के सौजन्य से स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि दी गई। इस अवसर पर संजीवनी के अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड उपाध्यक्ष मेजर डीपी शर्मा डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी शिखरचंद जैन स्काउट गाइड अध्यक्ष मुरली मनोहर चोबदार डाॅ संजय सैनी पंकज शाह रामावतार सबलानिया कवि रमाकान्त सोनी अखिलेश शर्मा मनोहर लाल सैनी रूकमानंद खत्री नेमीचंद शर्मा मनोज रूनला ओमप्रकाश सेन व जांगिड अस्पताल ने भाग लिया। डाॅ जांगिड ने बताया कि लताजी को 2001 मे भारत रत्न मिला। उसके पहले पदम विभूषण व फाल्के पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त हो चुके है भारत में महिलाओ में इनका कोई सानी नही है इन्होने अपने जीवन मे सभी भाषाओं में करीब पचास हजार गाने गाए। इनको स्वर की दुनिया में हमेशा याद किया जायेगा। मुरली मनोहर चोबदार, ओमप्रकाश सेन रामावतार सबलानिया पंकज शाह ने लताजी के गानों को गायन कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

Related Articles