राजस्थान विधानसभा में महा महिम राज्यपाल के भाषण के बाद चूरू विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया
राजस्थान विधानसभा में महा महिम राज्यपाल के भाषण के बाद चूरू विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से विधायक हरलाल सहारण ने आज राजस्थान विधानसभा में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण देते हुऐ कहा कि वर्तमान भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रदेश में शानदार ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर अग्रसर किया है। उन्होने कहा कि यह प्रदेश की पहली सरकार है जिसमें विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चलकर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की और कदम बढ़ाया हैं। उन्होने कहा कि यह राजस्थान के निर्माण के बाद पहला अवसर है जब सरकार के कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ पर एक लाख ग्यारह हजार करोड़ रू. के विकास कार्यो की धोषणा की। उन्होने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुऐ कहा जिन्होने अपने कार्यकाल में बैरोजगारो को रोजगार देने की धोषणा की है। इससे लगता है कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। उन्होने पिछली कांग्रेस सरकार पर अर्न्तकलह का आरोप लगाते हुऐ कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल कलह में और होटलो में बिताया उसने प्रदेश के लिए कुछ नही किया। उन्होने आरोप लगाते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार अपने आप को किसान हितेषी बताती थी परन्तु उसने किसान को कुछ नही दिया जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही इस सरकार ने किसान सम्मान निधि में 2000 रू जोड़कर इसे 8000 कर दिया है। उन्होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुऐ कहा कि इनकी आपसी कलह अब धरातल पर दिखाई दे रही है। उन्होने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि प्रदेश की जनता ने उप चुनाव में अपना आर्शिवाद देकर प्रदेश की सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
उन्होने इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के 35 वर्षो के संसदीय कार्यकाल की चर्चा करते हुऐ कहा कि उन्होने जिस प्रकार प्रदेश के हितो के लिए सदन में अपनी आवाज उठाई। उन्होने कहा कि वे इस विधानसभा में लाईब्रेरी के नाम से जाने जाते है क्योंकि वो हर मुददे को समझ कर और परख कर उठाते थे। उन्होने कहा कि उनके योगदान से ही में आज यहां तक पहुंचा हूॅॅ। उन्होने एक सामान्य किसान के बेटे को राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत में पहुचाने में अपना योगदान दिया है। उन्होने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुऐ कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नही है। क्योंकि यह सरकार हर व्यक्ति के हित के लिए कार्य कर रही है। मेरे निर्वाचन क्षैत्र सहित शेखावाटी के कई जिलो में यमुना जल समझौते से नया उत्साह जगा है और इस सरकार की इस लोकहितेषी कार्य से यहां का किसान व आमजन लाभाविंत होगा। उन्होने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि उस सरकार ने एक भी ढाणी नही की जबकि उससे पूर्व भाजपा की सरकार ने ही इस संदर्भ में काम किया था परन्तु पिछली कांग्रेस सरकार ने इस संदर्भ में कोई भी कार्य नही किया। उन्होने प्रदेश सरकार के द्वारा 3000 से अधिक ढाणीयों की धोषणा करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया।
उन्होने प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो को छः धंटे प्रतिदिन बिजली देने के लिए आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धोषणा की है कि शीध्र ही किसानो को दिन में बिजली दी जायेगी। उन्होने प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुऐ कहा कि कुसूम योजना से प्रदेश की जनता को विधुत के क्षेत्र में लाभ देने का काम किया है। उन्होने विपक्ष को कहा कि उन्हे तथ्यों की जानकारी नही कुछ विपक्षी सदस्य सामाजिक पेंशन का मुदा उठा रहे है जबकि पिछली सारी बकाया पेंशन राशि लोगो के बैक खातो में जमा करवा दी गई है। उन्होने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान किसानो पर हुऐ अत्याचारो की चर्चा करते हुऐ कहा कि पिछली सरकार ने किसानो की कर्जा माफी की धोषणा की थी। परन्तु वह धोषणा केवल कागजी साबित हुई जबकि वर्तमान सरकार ने किसानो को लाभान्वित किया है। उन्होने कहा कि इस सरकार ने हजारो किसानो को ऋण दिया है। इस अवसर पर उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत को याद करते हुऐ कहा कि उनके द्वारा अन्त्योदय जैसी योजनाऐं चलाई गई जो आज भी हम सब को प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर उन्होने कांग्रेस पर फुट डालो राज करो जैसी नितियां अपनाने का आरोप लगाया।