शिमला के जाटका बालाजी धाम में निकली विशाल कलश यात्रा
7 फरवरी को होगा विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला स्थित जाटका बालाजी धाम के स्थापना दिवस पर 6 फरवरी को सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 551 महिलाओ ने भाग लिया। कलश यात्रा बालाजी धाम से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम के आम रास्तों से होकर गुजरी तथा वापस बालाजी धाम पहुंची। कलश यात्रा की झांकी को भव्य रूप से सजाया गया। आगे डीजे की धुन पर नाचती गाती महिलाएं चली। कलश यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। 7 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन होगा उसके बाद प्रातः 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें शिमला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भाग लेंगे। तथा 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से सुरेंद्र भाटी नोएडा एंड पार्टी के कलाकार गौरव भाटी ग्रेटर नोएडा, नरेश नागर ग्रेटर नोएडा, महिला कलाकार सिंगर संध्या चौधरी पलवल, डांसर सुषमा चौधरी ग्रेटर नोएडा, डांसर मनीषा यादव नीमराना आदि भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे।
झांकी के अवसर पर समिति अध्यक्ष शीशराम यादव , भाजपा खेतड़ी नगर मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, जयसिंह प्रधान, अशोक यादव, बाबूलाल बास, हनुमान यादव, सुदेश यादव, पवन कौशिक, शंभुदयाल शर्मा, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, पंकज, हिम्मत, लीलू, दशरथ, अजीत सिंह हलवाई, नरेश हलवाई, अनुज यादव, लालचंद, संजय निर्माण, जनेश प्रजापत, पुजारी होशियार सिंह यादव, बनवारी लाल, दीपक, हंसराज निर्माण, दिनेश निर्माण, दीपक यादव, टिंकू, दिनेश कुमार, विजय यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।