किराने की दुकान पर चोरों ने बोला धावा:नकदी और किराने का सामान लेकर हुए फरार, मामला दर्ज
किराने की दुकान पर चोरों ने बोला धावा:नकदी और किराने का सामान लेकर हुए फरार, मामला दर्ज
नीमकाथाना : नीमकाथाना में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाने के पास नयाबास रोड स्थित दुकान से चोर शटर तोड़कर 25 हजार रुपए नकद और किराने का सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी दुकान मालिक मनीष कुमार सैनी को तब हुई जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। मनीष ने बताया कि रात 8:30 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगली सुबह 6:30 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे नकद और किराने का सामान गायब था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035431

