[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डकैती के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार:मेहाड़ा पुलिस ने पनियाला क्षेत्र से पकड़ा, 2023 में वारदात को दिया था अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डकैती के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार:मेहाड़ा पुलिस ने पनियाला क्षेत्र से पकड़ा, 2023 में वारदात को दिया था अंजाम

डकैती के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार:मेहाड़ा पुलिस ने पनियाला क्षेत्र से पकड़ा, 2023 में वारदात को दिया था अंजाम

मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे डकैती के मामले में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास उर्फ विक्की (पिता किशनलाल) कोटपूतली के गोनेड़ा का रहने वाला है, जो 2023 में मेहाड़ा क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात के बाद से बेंगलुरु में छिपा हुआ था।

एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी कोटपूतली के पनियाला क्षेत्र में छिपा हुआ है। थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पनियाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर गंभीर अपराधों के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी भजनाराम के साथ कांस्टेबल देशराज और रोहिताश की भी अहम भूमिका रही।

Related Articles