भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का फतेहपुर में स्वागत:51 किलो का माला पहनाकर किया सम्मान, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का फतेहपुर में स्वागत:51 किलो का माला पहनाकर किया सम्मान, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

फतेहपुर : फतेहपुर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया गया। जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बुद्धगिरी मंडी के पास जयपुर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख नेता अमित तिवारी, विकास भास्कर, गोविंद शर्मा, अरविंद खोटीया, राजकुमार चोटिया, मनोज शर्मा और प्रमोद महरिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मूलचंद चौधरी, विजेंद्र बिजारणिया, राकेश जाखड़, जयराम मिश्रा, सरपंच संजय प्रजापत और हरलाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। भाजपा नेता गोविंद शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।