[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरहड़ दरगाह में भीड़ में बेसुध हुईं दो महिलाएं:एक की मौत, देवर बोला-दम घुटने से गई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नरहड़राजस्थानराज्य

नरहड़ दरगाह में भीड़ में बेसुध हुईं दो महिलाएं:एक की मौत, देवर बोला-दम घुटने से गई जान

नरहड़ दरगाह में भीड़ में बेसुध हुईं दो महिलाएं:एक की मौत, देवर बोला-दम घुटने से गई जान

नरहड़ : झुंझुनूं जिले के नरहड़ की शक्करबार पीर दरगाह में चल रहे उर्स में भीड़ में धक्का मुक्की से दो महिला नीचे गिर गईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की ओर से भगदड़ जैसी घटना से इनकार किया है। घटना शाम 5 बजे दरगाह के मुख्य दरवाजे के पास अंदर चौक में हुई है।

दरगाह में शाम के समय भीड़ हो गई थी।
दरगाह में शाम के समय भीड़ हो गई थी।

हादसे में हरियाणा के हिसार जिले के पाटन की रहने वाली रेखा (37) पत्नी अशोक और हरियाणा के जींद जिले के कर्मगढ़ की रहने वाली नानी देवी(54) पत्नी बलवंत घायल हो गईं। इस पर दोनों महिलाओं को दरगाह के पास ही मेला प्रशासन द्वारा संचालित चिकित्सा कैम्प में ले जाया गया। जहां से दोनों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। चिड़ावा में जांच के बाद डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला नानी देवी के पैर में फ्रैक्चर है और उनके साथ किसी परिजन के नहीं होने पर प्लास्टर करने के बाद अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है।

घायल नानी देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घायल नानी देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

देवर और अन्य परिजनों के साथ आई थी रेखा

मृतक महिला रेखा अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ नरहड़ दरगाह में पीर बाबा के दर्शन के लिए आई थी। देवर इंद्र सिंह ने बताया-शाम को भीड़ ज्यादा थी। दरगाह के अंदर 1500 से ज्यादा लोग मौके पर होंगे। भीड़ में धक्का लगने से रेखा जमीन पर गिर गई। जिससे उसका दम घुट गया। इस पर हम फौरन रेखा को पास में लगे मेडिकल कैंप में लेकर पहुंचे। जहां बीपी और ईसीजी करने के बाद यहां रेफर कर दिया। चिड़ावा अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका रेखा

गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में करती थी काम

मृतक महिला रेखा वाल्मीकि गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत थीं। पति अशोक वाल्मीकि भी गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 20 और 18 साल है।

घायल नानी देवी ने बताया-सोमवार को दोपहर 2 बजे बेटा, भतीजा, जमाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ मेले में आई थी। शाम को वह अंदर की साइड पोती के साथ खड़ी थी। इस दौरान धक्का मुक्की हुई और नीचे गिर गई।

दरगाह कमेटी सचिव उस्मान अली पठान ने बताया-दरगाह में व्यवस्था चाक चौबंद है। भीड़ में चक्कर आने से महिला नीचे गिर कर बेसुध हो गई थी, बाद में अस्पताल में उनकी मौत हुई है। एक अन्य महिला के पैर में चोट आई है।

तहसीलदार कमलदीप पूनिया ने कहा-किसी तरह की भगदड़ नहीं हुई है। भीड़ में महिला बेसुध हो कर गिर गई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। कारणों की जांच की जा रही है। चिड़ावा पुलिस ने रेखा के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है

अफरा-तफरी की बात सामने नहीं आई। महिला की तबीयत खराब बताई जा रही थी। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कैंप में ले जाया गया। जहां उसकी मौत होने के बात सामने आ रही है। अफरा-तफरी जैसी कोई बात नहीं आई।

विकास धींधवाल, डीएसपी चिड़ावा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin