[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ शबनम भारतीय द्वारा ईदगाह स्कूल फतेहपुर को ऑटोमैटिक बैल भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

डॉ शबनम भारतीय द्वारा ईदगाह स्कूल फतेहपुर को ऑटोमैटिक बैल भेंट

डॉ शबनम भारतीय द्वारा ईदगाह स्कूल फतेहपुर को ऑटोमैटिक बैल भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : शोयब अली खान

फतेहपुर : भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा बालिका शिक्षा सहयोगार्थ ईदगाह स्कूल फतेहपुर को ऑटोमैटिक बैल भेंट की गई। संस्थान की सचिव डॉ शबनम भारतीय फतेहपुर ने बताया कि उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी सदीक भारतीय ने जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण की मुहिम आज से 75 साल पहले शुरू की थी। शिक्षित और सशक्त बालिका उनका स्वप्न था और उस की शुरुआत उन्होंने पहले अपनी बहनों और फिर बेटियों को पढ़ा लिखा कर हुनरमंद बनाकर किया था। उन्होंने कहा कि उनके इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा और समाज सेवा के कार्य को बढ़ावा देते हुए भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान ने आज ईदगाह स्कूल फतेहपुर में बेटियों की शिक्षा में सहयोग देने के उद्देश्य से अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष हाजी महबूब खान देवड़ा, सचिव सत्तार परिहार एवं गणमान्य जन की उपस्थिति में ऑटोमैटिक बैल भेंट की ताकि उनको एक सुसंस्कृत और अनुशासित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले। विद्यालय परिवार और मैनेजमेंट कमेटी ने डॉ शबनम भारतीय का अभिन्नदन सम्मान करते हुए आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के सानिध्य में ध्वजारोहण करते हुए डॉ शबनम ने कहा कि बालिकाएं संस्कारित शिक्षा प्राप्त करते हुए आगे बढ़े यही उनका उद्देश्य है।

Related Articles