कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार और समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साजिया बानो ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई, इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा आफरीन को संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, विद्यालय की होनहार छात्राओं को सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चौबदार ने अपने संबोधन में बालिकाओं को कड़ी मेहनत करने और पढ़ाई के साथ-साथ खेल और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034788

