सादुलपुर पुलिस ने 3 अपराधियों की निकाली परेड:पिस्टल-कट्टे के साथ हुए गिरफ्तार, बाजार में निकाला जुलूस
सादुलपुर पुलिस ने 3 अपराधियों की निकाली परेड:पिस्टल-कट्टे के साथ हुए गिरफ्तार, बाजार में निकाला जुलूस
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कस्बे में चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को मात्र 36 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और देशी कट्टा मय कारतूस बरामद किया गया है।
थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, आईजी बीकानेर और एसपी चूरू के निर्देश पर चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। एएसपी किशोरीलाल और सहायक पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के सुपरविजन में टीमों ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में हनुमान बांवरी (42) निवासी आईटीआई कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन, सज्जन कुमार (34) निवासी अमरपुरा तहसील अबोहर (पंजाब), और मुकेश कुमार उर्फ भीम (24) निवासी नंदा कॉलोनी नोहर शामिल हैं। हनुमान बांवरी के पास से देशी कट्टा और दो कारतूस, जबकि सज्जन कुमार के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी चोरी और नकबजनी के आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये बदमाश हनुमानगढ़ से कस्बे में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को बस स्टैंड, नंद प्लाजा, रेलवे स्टेशन और घंटाघर सहित बाजार में पैदल जुलूस में घुमाया गया, जहां वे लोगों से माफी मांगते नजर आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035004


