[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के बीएलओ को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान:चुनाव से जुड़े कामों में किया बेहतरीन काम; जयपुर में राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सीकर के बीएलओ को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान:चुनाव से जुड़े कामों में किया बेहतरीन काम; जयपुर में राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

सीकर के बीएलओ को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान:चुनाव से जुड़े कामों में किया बेहतरीन काम; जयपुर में राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

नीमकाथाना : जयपुर में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में एक विशेष सम्मान की घड़ी होगी। सीकर जिले के नीमकाथाना से बीएलओ राधेश्याम कुमावत को उनके उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

राधेश्याम कुमावत वर्तमान में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय गणेश्वर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 178 के बीएलओ के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया है। चुनाव शाखा अधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार, निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उनके श्रेष्ठ कार्य को देखते हुए इस सम्मान के लिए चयन किया है।

यह पुरस्कार न केवल राधेश्याम कुमावत के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समस्त सीकर जिले के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान अन्य निर्वाचन कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22