[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला रद्द करने का विरोध:विधायक और वकीलों ने हाईकोर्ट में दायर की रीट, कहा- राजनीतिक द्वेष से लिया फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला रद्द करने का विरोध:विधायक और वकीलों ने हाईकोर्ट में दायर की रीट, कहा- राजनीतिक द्वेष से लिया फैसला

नीमकाथाना जिला रद्द करने का विरोध:विधायक और वकीलों ने हाईकोर्ट में दायर की रीट, कहा- राजनीतिक द्वेष से लिया फैसला

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले को रद्द किए जाने के विरोध में स्थानीय विधायक और अभिभाषक संघ ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विधायक सुरेश मोदी ने 7 अलग-अलग नामों से रीट याचिकाएं दायर की हैं। विधायक सुरेश मोदी मोदी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के कारण नीमकाथाना जिले को रद्द किया है।

उन्होंने कहा कि नीमकाथाना को जिले का दर्जा लंबे संघर्ष के बाद मिला था और यह सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा करता था। उन्होंने न्यायालय से जिले की बहाली की उम्मीद जताई है। इसी मामले में अभिभाषक संघ ने भी अलग से रीट याचिका दाखिल की है।

बार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के अनुसार, सभी अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ याचिका दायर की गई है। वकीलों का मानना है कि जिले को रद्द करने का निर्णय न्यायसंगत नहीं है और इसे कानूनी चुनौती दी जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22