[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में 2 घंटे में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:नीट की छात्रा और जेईई का छात्र फंदे से लटके; हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में 2 घंटे में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:नीट की छात्रा और जेईई का छात्र फंदे से लटके; हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था

कोटा में 2 घंटे में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:नीट की छात्रा और जेईई का छात्र फंदे से लटके; हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था

कोटा : कोटा में बुधवार को 2 घंटे के गैप में दो स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वालों में एक छात्र और एक छात्रा है। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी जबकि छात्र जेईई की प्रिपरेशन कर रहा था। खास बात यह है कि दोनों ही स्टूडेंट जवाहर नगर इलाके में रहते थे। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं।

पहला सुसाइड सुबह 10 बजे: 6 महीने पहले कोटा आई थी छात्रा

सुबह करीब 10 बजे नीट की तैयारी कर रही अफ्शा शेख (23) ने पीजी के कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। वह जवाहर नगर थाना इलाके में प्रतीक्षा रेजिडेंसी में रह रही थी। गाइडलाइन के बाद भी पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। सीआई राम लक्ष्मण ने बताया- अफ्शा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी। वह करीब 6 महीने पहले कोटा आई थी। बुधवार सुबह पीजी मालिक ने छात्रा को कमरे में फंदे पर लटका देखा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्टूडेंट के परिजन को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।

यह कोटा के महावीर नगर इलाके की निधि रेजिडेंसी की बिल्डिंग है। इसमें पराग रहता था।
यह कोटा के महावीर नगर इलाके की निधि रेजिडेंसी की बिल्डिंग है। इसमें पराग रहता था।

दूसरा सुसाइड दोपहर 12 बजे: स्टूडेंट का अगले वीक जेईई-मेन का पेपर था

दोपहर 12 बजे जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट पराग (18) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह असम का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह उसका जेईई-मेन का पेपर था। पराग जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर में निधि रेजिडेंसी में रहता था। फिलहाल उसकी मां भी कोटा में ही है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet