[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएससी की छात्रा ने युवक से परेशान होकर किया सुसाइड:घर में ही लगाया फंदा, 1 घंटे पहले माता-पिता के साथ पी थी चाय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

बीएससी की छात्रा ने युवक से परेशान होकर किया सुसाइड:घर में ही लगाया फंदा, 1 घंटे पहले माता-पिता के साथ पी थी चाय

बीएससी की छात्रा ने युवक से परेशान होकर किया सुसाइड:घर में ही लगाया फंदा, 1 घंटे पहले माता-पिता के साथ पी थी चाय

सादड़ी : बीएससी की छात्रा ने घर पर चाय बनाई और माता-पिता के साथ चाय पी। इसके 1 घंटे बाद ही कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है। घटना पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे की है।

थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढ़ा ने बताया- 21 वर्षीय छात्रा चंदा (बदला हुआ नाम) ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे चाय बनाई थी। माता-पिता के साथ चंदा ने भी चाय पी। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

छात्रा के परिजनों ने 1 नामजद युवक के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है।
छात्रा के परिजनों ने 1 नामजद युवक के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है।

आज होगा पोस्टमॉर्टम

SHO सोढ़ा ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक बार-बार फोन और मैसेज कर छात्रा को परेशान कर रहा था। इस बारे में छात्रा ने अपने माता-पिता को भी बताया था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

चिल्लाने की आवाज पर चाचा घर पहुंचे तो फंदे पर लटकी मिली

चाचा ने बताया कि वह बुधवार को अपने घर पर ही थे। उनके भाई और भाभी का घर भी पास में ही है, और वे भी घर पर ही थे। शाम करीब 4 बजे भाभी की चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़ते हुए उनके घर पहुंचे, तो देखा कि भतीजी फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत उसे फंदे से उतारकर कार से सादड़ी CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया छात्रा 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet