तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे गाड़ी सवार युवक
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे गाड़ी सवार युवक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोनू शेखावत
गुढ़ागौड़जी : बुधवार दोपहर को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दोपदर करीब 2 बजे के आसपास हुआ। बालाजी बस स्टैंड के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी पलटकर वापस उसी दिशा में खड़ी हो गई जिस दिशा से गाड़ी आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। प्राप्त जानकारी के स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन युवक सवार थे। जिन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गनीमत रही कि युवकों को चोट नहीं आई वरना जिस हिसाब से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी है, उस हिसाब से बड़ा हादसा हो सकता था।
देखे विडियो :
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038542


