गोल्याणा गौशाला में गौमाता कि सेवा में ऐम्बुलेंस वाहन भेंट
गोल्याणा गौशाला में गौमाता कि सेवा में ऐम्बुलेंस वाहन भेंट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास कुमावत
चिराना : निकटवर्ती गोल्याना स्थित भृगुऋषि गौशाला को गौ एम्बुलेंस की सौगात मिली है। गौशाला के महंत योगीदास महाराज ने बताया कि इन दिनों काफी जगहों पर गौ वंश सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसी पीड़ा को देखते हुए गौभक्त राजवीर सिंह ने मित्रगणों के साथ गोल्याना स्थित भृगु ऋषि गौशाला को एंबुलेंस भेंट की है। एंबुलेंस में हाइड्रोलिक मशीन भी लगाई गई है ताकि निर्बल गाय को उठाकर चिकित्सालय लाया जा सके और उनका सही इलाज किया जा सके। राजवीर सिंह ने बताया कि माता संतरा देवी की प्रेरणा से ये एंबुलेंस भेंट की है। राजवीर सिंह ने सबके साथ मिलकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर जन्मदिन भी मनाया। भृगु ऋषि गौशाला में राजवीर सिंह के बड़े भाई धर्मवीर सिंह, सतवीर सिंह, रघुवीर सिंह, रणवीर सिंह और करणवीर सिंह ने महंत योगीदास महाराज को चाबी सौंपी। भृगु ऋषि गौशाला की एंबुलेंस 5 किमी. के परिधि क्षेत्र में राहत उपलब्ध करवाएगी। एंबुलेंस में लगी हाइड्रोलिक मशीन के जरिए निर्बल पशुओं को गौशाला लाकर इलाज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038534


