[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले-बीजेपी की सोच छोटी, कांग्रेस बड़े दिल वाली पार्टी:राहुल गांधी को गालियां तक देने वाले नेताओं की तस्वीरें कांग्रेस दफ्तर में लगाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले-बीजेपी की सोच छोटी, कांग्रेस बड़े दिल वाली पार्टी:राहुल गांधी को गालियां तक देने वाले नेताओं की तस्वीरें कांग्रेस दफ्तर में लगाई

गहलोत बोले-बीजेपी की सोच छोटी, कांग्रेस बड़े दिल वाली पार्टी:राहुल गांधी को गालियां तक देने वाले नेताओं की तस्वीरें कांग्रेस दफ्तर में लगाई

जयपुर : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधाराओं में तुलना करते हुए भाजपा को संकीर्ण सोच वाली पार्टी कहा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर तंज कसा है।

गहलोत ने एक्स पर लिखा- ये कांग्रेस है। यह भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा का बुनियादी अंतर है। भाजपा का काम संकीर्ण विचारधारा रखकर कांग्रेस नेताओं के नाम से बने संस्थानों का नाम बदलना, देश के लिए कुर्बानी तक दे चुके कांग्रेस नेताओं को अपशब्द बोलना रह गया है। कांग्रेस बड़ा दिल रखने वाली पार्टी है। कांग्रेस की विचारधारा भारत की विचारधारा है, जो सहअस्तित्व में विश्वास करती है।

विश्वासघात करने वालों की तस्वीरें भी कांग्रेस दफ्तर में लगाई गहलोत ने लिखा- कांग्रेस सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदायों को तो साथ लेकर चलती ही है।

साथ ही जो लोग कांग्रेस की यात्रा में कभी न कभी साथ रहे, योगदान दिया। उनको पार्टी छोड़ने या विचारधारा बदलने के बाद भी सम्मान देती है। इसीलिए कांग्रेस के नए कार्यालय में उन लोगों की भी तस्वीरें लगी हैं, जो आज कांग्रेस में नहीं है। इन्होंने निजी हित के लिए कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया।

दैत्यों के गुरु को भी महर्षि शुक्राचार्य की उपाधि दी गई गहलोत ने लिखा- भारत देश के लोगों ने तो हमारी मान्यताओं से असहमति रखने वाले चार्वाक को भी महर्षि चार्वाक कहा। हमारे ग्रन्थों में दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य को भी की उपाधि दी गई। महर्षि शुक्राचार्य कहकर संबोधित किया। ऐसी ही विचारधारा कांग्रेस की है।

राजीव गांधी की हत्या करने वालों तक को माफी दी गहलोत ने लिखा – कांग्रेस के नए दफ्तर में इन तस्वीरों वाले कुछ नेताओं ने तो गांधी-नेहरू परिवार और खुद राहुल गांधी तक को अपशब्द बोलने में कसर नहीं छोड़ी। यह नेहरू-गांधी परिवार है, जिसने राजीव गांधी की हत्या करने वालों तक को उनके बच्चों के भविष्य की खातिर माफी दे दी।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का गहरा जख्म हर कांग्रेसी के दिल में है। यह गांधी-नेहरू परिवार कभी किसी से भी द्वेष नहीं रखता है। यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों को ये विचारधारा सीखनी चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet