बड़ाऊ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रामकला यादव का ग्रामीणों के किया भव्य स्वागत, महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाए
बड़ाऊ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रामकला यादव का ग्रामीणों के किया भव्य स्वागत, महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ाऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग की विशेषज्ञ डॉ रामकला यादव का भव्य स्वागत किया गया। सरपंच जितेंद्र सिंह चांवरिया की अगुवाई में ग्राम वासियों ने डॉक्टर का गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।सरपंच जितेंद्र सिंह चांवरिया ने बताया कि काफी समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा था, जिससे महिलाओं को उपचार के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था। डॉ रामकला यादव के आने से महिलाओं को उपचार करने में आसानी होगी और क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। डॉ रामकला यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में जॉइन किया है। उनके आने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। डॉ रामकला यादव ने कहा कि वह महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।
इस अवसर पर सूर्य प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, अजीत सिंह, रणजीत कुमावत, डॉक्टर रतन लाल मीणा, डॉ राजेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने डॉ रामकला यादव के आगमन को एक नए युग की शुरुआत बताया और उनके साथ मिलकर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972410


