[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत:गाड़ी में मिली शराब की बोतल, बाइक सवार को भी चपेट में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत:गाड़ी में मिली शराब की बोतल, बाइक सवार को भी चपेट में लिया

तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत:गाड़ी में मिली शराब की बोतल, बाइक सवार को भी चपेट में लिया

सीकर : सीकर में तेज स्पीड में गुरुवार रात थार ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस बीच एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना सदर थाना इलाके में सबलपुरा गांव के पास की है।पुलिस के अनुसार- घटना में दोनों गाड़ियां आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में थार गाड़ी में सवार युवकों को भी चोट आई है। हालांकि थार के एयरबैग खुल गए थे। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस को थार गाड़ी में शराब की बोतल भी मिली थी। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि थार गाड़ी भी रेंट की थी।

युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सदर थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल ने बताया- फिलहाल मामले में मृतक अंकित के भाई लक्ष्मणगढ़ के बासनी भूमा बड़ा गांव के सुरेंद्र ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अंकित, अपने दोस्त हंसराज के साथ पिकअप गाड़ी लेकर सीकर से गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान रात को सबलपुरा बस स्टैंड के पास लक्ष्मणगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

पिकअप गाड़ी में सवार उसका भाई अंकित और हंसराज दोनों घायल हो गए। इस घटना के दौरान बाइक सवार एक अन्य युवक सुरेंद्र जांगिड़ भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित(20) की मौत हो गई। अंकित के दो भाई-बहन हैं। एक भाई अंकित से बड़ा है जबकि बहन की शादी हो चुकी है। पिता विदेश में नौकरी करते हैं, जो 25 दिसंबर को ही विदेश गए थे। परिवार की आर्थिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है।

किराए की गाड़ियों के कारण हादसा

आपको बता दें कि सीकर में रेंटल गाड़ियों के चलते कई घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले सीकर के उद्योग नगर इलाके में रेंट की थार गाड़ी ने एक स्टूडेंट को घायल कर दिया और इसके बाद बिजली का पोल भी तोड़ दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin