[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बुजुर्ग महिला से लूट:पता पूछने के बहाने घर में घुसे चोर, जेवरात लूटकर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बुजुर्ग महिला से लूट:पता पूछने के बहाने घर में घुसे चोर, जेवरात लूटकर भागे

सीकर में बुजुर्ग महिला से लूट:पता पूछने के बहाने घर में घुसे चोर, जेवरात लूटकर भागे

सीकर : घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश पता पूछने के बहाने घर में घुसे और महिला के जेवरात लूटकर भाग गए। घटना सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में माया देवी (60) निवासी बाय (सीकर) ने बताया- शाम को करीब 7:30 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके पति घर के बाहर दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अचानक घर में दो युवक घुसे। दोनों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। नकाबपोश बदमाश मारवाड़ी बोलते हुए महिला के केदार जी का मकान पूछने लगे। इसके बाद एक बदमाश ने महिला को दबोच लिया और डरा-धमकाकर रसोई में ले गए। लुटेरे महिला से अलमारी की चाबी मांगने लगे और रसोई में बंद कर दिया।

महिला ने जब चाबी देने से मना किया तो लुटेरे महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट निकाल कर भाग गए। महिला ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोग आवाज सुनकर घर में आ गए और महिला को रसोई से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ राजाराम कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin