[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला निरस्त करने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन:जिला अस्पताल के सामने टायर फूंके, 13 जनवरी को आक्रोश सभा का किया ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला निरस्त करने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन:जिला अस्पताल के सामने टायर फूंके, 13 जनवरी को आक्रोश सभा का किया ऐलान

नीमकाथाना जिला निरस्त करने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन:जिला अस्पताल के सामने टायर फूंके, 13 जनवरी को आक्रोश सभा का किया ऐलान

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले को निरस्त किए जाने के विरोध में स्थानीय युवाओं ने गुरुवार रात को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के सामने टायर जलाकर दो घंटे तक नारेबाजी की। युवा नेताओं का कहना है कि कानून मंत्री जोगाराम पटेल के बयान ने उनका आक्रोश और बढ़ा दिया है।

प्रदर्शनकारी नेता शिशुपाल भाकर ने कहा कि वे नीमकाथाना का जिला दर्जा वापस लेकर रहेंगे। महेंद्र बिजारणियां ने आरोप लगाया कि कानून मंत्री ने जिला हटाने के बाद विरोध न होने का दावा किया था, जिसके जवाब में यह प्रदर्शन किया गया। नीमकाथाना जिला सभी मापदंड पूरे करने के बावजूद राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण रद्द किया गया। जिला बताओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में 13 जनवरी को रामलीला मैदान में विशाल आक्रोश जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

समिति के प्रवीण जाखड़ ने बताया कि जनसभा के लिए गुहाला, नरसिंह पूरी, डेहरा जोहड़ी, लादिका बास, टोड़ा और दरीबा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अगर सरकार ने नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को बहाल नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin