[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला निरस्त होने पर बाइक रैली निकाली:कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिले को बहाल करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला निरस्त होने पर बाइक रैली निकाली:कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिले को बहाल करने की मांग की

नीमकाथाना जिला निरस्त होने पर बाइक रैली निकाली:कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिले को बहाल करने की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को निरस्त किए जाने के विरोध में स्थानीय युवाओं ने आज बाइक रैली निकाली। युवा शक्ति संगठन के बैनर तले आयोजित इस रैली के लिए पुराना बस स्टैंड पर लोग इकट्ठा हुए।

कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।
कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां युवाओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ो युवा सड़क के ऊपर बैठ गए और जिला फिर से बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) को सौंपेंगे।

राजेश भाईडा ने कहा कि नीमकाथाना जिले को बहाल करने को लेकर हर दिन प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन जब तक एडीएम कार्यालय से बाहर आकर ज्ञापन नहीं लेंगे तब तक सड़क जाम रहेगी। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यह युवा उग्र होते हुए देर भी नहीं लगाएंगे।

महेंद्र बिरजानिया ने बताया कि भाजपा सरकार के कानून मंत्री ने मीडिया में बयान दिया था कि जिले को हटाने पर कहीं कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है, लेकिन नीमकाथाना की जनता उन्हें बताएगी कि विरोध प्रदर्शन कैसे होता है अब यहां पर सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए हैं। अगर नीम का थाना को बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin