सुमित्रा देवी शुभकरण खंडेलिया मुंबई के सौजन्य से कंबल वितरण
सुमित्रा देवी शुभकरण खंडेलिया मुंबई के सौजन्य से कंबल वितरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चंद्र जांगिड़
झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी सुमित्रा देवी शुभकरण खंडेलिया के सौजन्य से लक्ष्मी शॉप इंडस्ट्रीज के समीप मित्तल कॉलोनी के रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, एडवोकेट अनुपम शर्मा, राहुल खंडेलिया एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान उपस्थित थे। विदि है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में स्थानीय एवं प्रवासी उदारमना दानदाताओं के सहयोग से हजारों की संख्या में गत माह दिसंबर से कंबल वितरण का कार्य इस शीत लहर एवं ठंड के मौसम में किया जा रहा है जो की 14 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्य पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043957


