नगर निकाय में डेपुटेशन- संविदा भर्ती के आदेश का विरोध:अधिकारियों -कर्मचारियों ने काली बांधकर काम किया, आदेश निरस्त करने की मांग की
नगर निकाय में डेपुटेशन- संविदा भर्ती के आदेश का विरोध:अधिकारियों -कर्मचारियों ने काली बांधकर काम किया, आदेश निरस्त करने की मांग की

झुंझुनूं : नगरीय निकायों में डेपुटेशन-संविदा भर्ती के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को झुंझुनूं में नगर परिषद के कमिश्नर मुकेश कुमार और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया। दिनभर काली पट्टी बांधकर ही काम किया।
झुंझुनूं नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया- स्वायत शासन विभाग के द्वारा 11 दिसंबर 2024 को नगरीय निकाय में विभिन्न पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को डेपुटेशन और संविदा पर भर्ती करने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें ईओ, आरओ सहित अन्य पद 4 साल तक डेपुटेशन और संविदा पर अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा भर्ती को निरस्त करवाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया है।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता वेदपाल गोदारा, कर निर्धारक अरविन्द कुमार शर्मा, सहायक लेखाधिकारी उमेश राणासरिया, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार टेलर, रतन लाल वर्मा, कनिष्ठ सहायक सुशील सैनी, रामकरण यादव, रणजीत, रवि नैण, सम्पत चौधरी, कमलेश मील, वासित अली, अली हसन, विनोद कुमार सैनी समेत अन्य कर्मचारी विरोध में शामिल हुए।