जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण: शहर के रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण: शहर के रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार को झुंझुनूं शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड सहित इंदिरा नगर और पंचदेव स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात्रि में रुकने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को रैन बसेरों की जानकारी देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ।रोडवेज बस स्टैंड पर गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए ।इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048795


