जिले की सीमाओं के अवैध कटो को बंद किया जाए, तोड़ने वालों पर दर्ज करे एफआईआर-कलेक्टर
जिले की सीमाओं के अवैध कटो को बंद किया जाए, तोड़ने वालों पर दर्ज करे एफआईआर-कलेक्टर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पोर्ट्स एवं पुलिस के दुर्घटनाओं से संबंधित आई-रेड सॉफ्टवेयर की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित कारणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहां की जिले की सीमाओं में आने वाले सभी अवैध कटो को बंद किया जाए तथा इनको तोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने ब्लैक स्पोर्ट्स पर साइन ऐज एवं रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ पुलिया एक्सीडेंट के कारणों की समीक्षा कर एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कमियों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, पीडब्ल्यूडी के एक्स एक्सईन महिपाल देवेंद्र सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नेशनल हाईवे की अधिकारी उपस्थित रहे |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033649


