[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर ने ली राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला कलेक्टर ने ली राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक

जिला अस्पताल की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से की चर्चा

नीमकाथाना : विधायक सुरेश मोदी की उपस्थिति व जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला चिकित्सालय नीमकाथाना की विभिन्न सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में पेसेन्ट बैड साईड कर्टन्स लगाने, चिकित्सालय के संपूर्ण भवन पर रंग रोगन करवाने, आयुष्मान आरोग्य रिसेप्शन रूम एवं महिला काउंसलिंग रूम में चेयर लगवाने, समस्त वार्ड एवं ओपीडी कक्ष हेतु मॉस्किटो किलर लैंप लगवाने, हार्मोन ऐसे मशीन को चालू करवाने, मरीज को चिकित्सकों की जानकारी हेतु एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाने, आईसीयू वार्ड एवं रामाश्रय में फायर अलार्म सिस्टम लगवाने, पीपीडी मोड पर सीटी स्कैन मशीन लगवाने, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कंटेनर लगवाने, मोर्चरी फ्रीजर की रिपेयर करवाने, सुलभ शौचालय के सामने इंटरलॉकिंग करवाने, चिकित्सालय में ऑटोक्लेव मशीन स्थापित करने के लिए टीन शेड वह चारों तरफ अल्युमिनियम पार्टीशन लगाए जाने तथा रामाश्रय के बाहर वेटिंग चेयर लगवाने साथ ही वार्डो, इत्यादि में साफ-सफाई व्यवस्था,सहित विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी विनय गहलोत, पीएमओ कमल सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22