[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक : गर्मियों के लिए अभी से प्लानिंग बनाकर काम करने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक : गर्मियों के लिए अभी से प्लानिंग बनाकर काम करने के दिए निर्देश

जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक : गर्मियों के लिए अभी से प्लानिंग बनाकर काम करने के दिए निर्देश

नीमकाथाना : जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर मेहरा ने जिले में प्रगतिरत कार्यों और जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों के संबंध पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मियों में लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए अभी से प्लानिंग बनाकर काम करने, जल जीवन मिशन के तहत सर्वे के अंदर जिन गांव और ढाणियो को शामिल नहीं किया गया था। उन्हें जल जीवन मिशन में शामिल करने हेतु उनके प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाने, खराब पड़े ट्यूबवेल व हेडपंपों को ठीक करवाने तथा जलदाय विभाग के जितने भी कुएं और ट्यूबवेल जो खुले पड़े हैं।

उनको बंद करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो बजट घोषणा में हैण्डपंप एवं नलकूप स्वीकृत है, उनको भी समय सीमा में खुदवाने की कार्यवाही करने जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से बनी रहे उसके भी पुख्ता प्रबन्ध करने के साथ ही जहां से भी पानी की समस्या की सूचना मिलती है वहां पर तत्परता के साथ जलापूर्ति करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख सहित जलदाय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22