[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित 108 व 104 एम्बुलेन्स के संचालन एवं लोकेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। सभी एम्बुलेन्सों को ब्लॉक वाईज संचालन एवं रख-रखाव के बारे में निर्देश दिये गये। जिले में चिकित्सा संस्थाओं के भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त सामुदायिक, प्राथमिक उपस्वाथ्य केन्द्र के भूमि आवंटन , राज्य सरकार के द्वारा चिकित्सा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं से आम जन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने एवं इससे संबंधित समस्त समस्याओं का निवारण शीघ्र करने के निर्देश दिये गये। जिले में सस्थागत प्रसव एवं प्रसव पूर्व सेवाओं तथा बच्चों के टीकाकरण से संबंधित लक्ष्यों को समयबद्ध शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

चिकित्सा विभाग के निर्माणाधीन भवनों में अच्छी गुणवता की सामग्री का उपयोग हेतु समय-समय पर निरीक्षण कर संबंधित निर्माण एजेंसी को अवगत करवाने हेतु निर्देश दिये गये। मिसिंग प्रसव तथा टीकाकरण के बारे में विन्तृत चर्चा की तथा जल्द से जल्द पूरा करवाने, जिन संस्थाओ में अब अत जीरो प्रसव हुए है उन्हें प्रसव करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। MAA बाउचर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा समय समय पर ओचक निरीक्षण करने के लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये। आयुष्मान कार्ड का शत प्रतिशत वितरण तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम में जिन ब्लॉको की प्रगति कम है। उन्हें समय पर पूरा करवाने हाइपर टेशन, हाईविटिज के मरीजों की स्क्रीनिंग ज्यादा से ज्यादा की जाये तथा ब्लाक स्तरीय मोनिटरिंग पर ज्यादा में ज्यादा ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विनय गहलोत सहित ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22