[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान:11 ब्लॉक के 44 विद्यार्थी एक्सपोजर विजिट के लिए पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान:11 ब्लॉक के 44 विद्यार्थी एक्सपोजर विजिट के लिए पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान:11 ब्लॉक के 44 विद्यार्थी एक्सपोजर विजिट के लिए पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना

चिड़ावा : समग्र शिक्षा अभियान की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान गतिविधि (RAA) के तहत दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए झुंझुनू जिले के 11 ब्लॉक्स के विद्यार्थियों के दल को आज पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना किया गया। भ्रमण दल में प्रत्येक ब्लॉक से 4 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। यह शैक्षिक भ्रमण 27 से 29 दिसम्बर तक रहेगा

भ्रमण दल को सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शेखर शर्मा, आरपी लीलाधर सैनी, प्रधानाध्यापक श्रीराम जांगिड़ आदि ने आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रवाना किया। चिड़ावा, पिलानी, सूरजगढ़, खेतड़ी, बुहाना, सिंघाना के चयनित विद्यार्थियों को चिड़ावा सीबीईओ कार्यालय से जिले के दल के साथ रवाना किया गया है।

भ्रमण के लिए जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों के कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बच्चों का चयन जिला स्तरीय भ्रमण दल में हुआ। दल के जिला प्रभारी कमलेश कुमार तेतरवाल की अगुवाई में यह दल दो दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण के लिए कपूरथला के लिए रवाना हुआ है। प्रभारी टीम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार कुलहरी और मंजु मीठारवाल भी शामिल हैं। एक्सपोजर विजिट के दौरान कपूरथला में सभी विद्यार्थी विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही साइंस म्यूजियम आदि का भ्रमण करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22