[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में जरूरतमंदों को बांटे कंबल:500 लोगों को किए गए वितरित, फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक सरोकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में जरूरतमंदों को बांटे कंबल:500 लोगों को किए गए वितरित, फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक सरोकार

पिलानी में जरूरतमंदों को बांटे कंबल:500 लोगों को किए गए वितरित, फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक सरोकार

पिलानी : सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। सूफी संत हजरत हाजिब शकरबार शाह दरगाह परिसर में फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज 500 से अधिक कम्बल वितरित किए गए हैं। फाउंडेशन द्वारा इस मौके पर सर्दी से बचाव के लिए निराश्रित बच्चों को गर्म जैकेट भी बांटी गई।

बता दें कि नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन द्वारा हर साल सर्दियों मे जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया जाता है। इस साल भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए फाउंडेशन ने क्षेत्र के दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, रैन बसेरों, झुगी बस्तियों और फुटपाथ पर रहने वाले जरुरतमंद लोगों को दरगाह परिसर में कम्बल वितरित किए हैं। इस दौरान दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान भी मौजूद रहे। बरसात की वजह से कुछ देर के लिए दरगाह सेवा फाउंडेशन का कम्बल वितरण कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित भी हुआ। हालांकि बाद में व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दरगाह खादिम और फाउंडेशन निदेशक शाहिद-शमीम पठान ने बताया-जल्द ही नरहड़ दरगाह के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए जाएंगे। आज कम्बल वितरण कार्यक्रम में पूर्व सचिव शमीम पठान, करीम पीरजी, रफीक पीरजी, सिराज अली, कल्लु पीरजी, मुन्ना जयपुरी, पियूष चदुर्वदी, राकेश सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22