[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस ने मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार:खनन क्षेत्र में कर रहा था काम, आरोपी को बिहार पुलिस को सौंपा, दो साल पहले वारदात को दिया अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस ने मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार:खनन क्षेत्र में कर रहा था काम, आरोपी को बिहार पुलिस को सौंपा, दो साल पहले वारदात को दिया अंजाम

खेतड़ी पुलिस ने मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार:खनन क्षेत्र में कर रहा था काम, आरोपी को बिहार पुलिस को सौंपा, दो साल पहले वारदात को दिया अंजाम

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने मर्डर के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने दो साल पहले बिहार के जमुई में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद वहां से आकर खेतड़ी के खनन क्षेत्र में काम करने लगा था।

सीआई भंवरलाल कुमावत ने बताया कि बिहार पुलिस ने सूचना दी कि बिहार के जमुई इलाके में दो साल पहले एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था। आरोपी की पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। इस दौरान दो दिन पहले बिहार पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी खेतड़ी के करमाड़ी गांव के खनन क्षेत्र में मशीन चलाने का काम करता है। जिस पर वहां की पुलिस ने खेतड़ी पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीकर एसपी भूवन भूषण यादव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर करमाड़ी के खनन क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान बिहार पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने दो साल पहले मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था।

जिस पर पुलिस ने कांगण थाना जमुई बिहार निवासी शैलैश सिंह पुत्र रामबालक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के गिरफ्तार करने पर जमुई पुलिस खेतड़ी पंहुची, जिस पर खेतड़ी पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

थानाधिकारी ने बताया कि खेतड़ी के खनन क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत, एचसी सुंडाराम, कांस्टेबल राकेश कुमार मोडसरा, अनिल कुमार आदि शामिल थे ‌।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet