[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन पर सांड ने मासूम को कुचला:एक साल की बेटी के साथ फर्श पर सो रहे थे पति-पत्नी,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिरोही

रेलवे स्टेशन पर सांड ने मासूम को कुचला:एक साल की बेटी के साथ फर्श पर सो रहे थे पति-पत्नी,

रेलवे स्टेशन पर सांड ने मासूम को कुचला:एक साल की बेटी के साथ फर्श पर सो रहे थे पति-पत्नी,

आबूरोड (सिरोही) : आबूरोड (सिरोही) रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन ऑफिस के बाहर हॉल में घुसे सांड ने एक साल की बच्ची को कुचल दिया। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। बच्ची अपने माता-पिता के साथ फर्श पर सो रही थी। हादसे के बाद बच्ची का शव गोद में लेकर मां रेलवे स्टेशन पर ही बैठकर बिलखती रही।

परिवार के पास किराए के लिए रुपए नहीं थे। टैक्सी ड्राइवरों ने सहायता के लिए रुपए जुटाकर परिवार को दिए। इसके बाद बच्ची के शव को लेकर पाली के लिए रवाना हुए। माता-पिता बच्ची के शव को फालना स्टेशन के बाहर रखी पटरियों में पटक कर चले गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने माता-पिता को ढूंढा और बच्ची का शव वापस सौंपा।

मां अपनी बेटी के शव को गोद में लेकर बिलखती रही।
मां अपनी बेटी के शव को गोद में लेकर बिलखती रही।

आधी रात हॉल में घुस गया था सांड

GRP थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- मुंडारा (पाली) का रहने वाला गुलाब (40) अपनी पत्नी कन्या (35) और चार बच्चों के साथ स्टेशन पर रिजर्वेशन ऑफिस के बाहर हॉल में सो रहा था। मंगलवार रात करीब 1 बजे स्टेशन परिसर में घूम रहा सांड हॉल में घुस गया। सांड ने एक साल की बच्ची राधिका के ऊपर पैर रख दिया।

मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे माता-पिता

मासूम की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता जाग गए। टैक्सी ड्राइवर और आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सांड को भगाया। बच्ची को तुरंत टैक्सी से आबूरोड CHC ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम शंकरलाल मीणा और तहसीलदार मंगलाराम मीणा भी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे थे।

घटना के बाद सांड को रेलवे स्टेशन परिसर से भगाया गया। थोड़ी देर बाद ही दो सांड वापस आकर बैठ गए।
घटना के बाद सांड को रेलवे स्टेशन परिसर से भगाया गया। थोड़ी देर बाद ही दो सांड वापस आकर बैठ गए।

टैक्सी ड्राइवर्स ने चंदा करके किराया दिया

हॉस्पिटल में बच्ची को मृत घोषित करने के बाद परिवार रात में बच्ची का शव लेकर वापस आबूरोड स्टेशन आ गया। इस दौरान बच्ची के शव को लेकर माता-पिता काफी देर तक स्टेशन पर ही बैठे रहे। मां अपनी बेटी का शव गोद में लेकर बिलखती रही। परिवार के पास किराए के लिए भी रुपए नहीं थे। टैक्सी ड्राइवरों ने सहायता के लिए रुपए जुटाकर परिवार को दिए। इसके बाद बच्ची के शव को लेकर पाली के लिए रवाना हुए।

घटना के बाद अगले दिन बुधवार सुबह भी सांड रेलवे स्टेशन परिसर में घूमता देखा गया।
घटना के बाद अगले दिन बुधवार सुबह भी सांड रेलवे स्टेशन परिसर में घूमता देखा गया।

पटरियों में बच्ची के शव को पटककर चले गए माता-पिता

जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- आबूरोड से निकलने के बाद माता-पिता बच्ची के शव को फालना स्टेशन के बाहर रखी पटरियों में पटककर चले गए थे। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास तलाश कर माता-पिता को ढूंढा और उसके बाद बच्ची के शव को वापस सौंपा।

SDM बोले- बैरिकेडिंग लगाकर सांडों को रोका जाएगा

एसडीएम शंकरलाल मीणा ने घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस को निर्देश दिए कि आवारा सांडों को स्टेशन परिसर में आने से रोका जाए। उन्होंने आरक्षण कार्यालय के बाहर रात में विश्राम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने को भी कहा। ताकि इस तरह की घटना दुबारा न हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet