मुकुंदगढ़ पुलिस एक्शन मोड पर, अभियान चलाकर की कारवाई
मुकुंदगढ़ पुलिस एक्शन मोड पर, अभियान चलाकर की कारवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रविंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : थाना पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कारवाई की। कारवाई थानाधिकारी अभिलाषा के नेतृत्व में की गई। गौरतलब है कि जिले में अवैध रूप से वाहन के आगे-पीछे गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कारवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने थानों को सख्त निर्देश दिए थे। जिस पर मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस ने आगे पीछे गाटर व शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर छह वाहनों को जप्त किया। थानाधिकारी अभिलाषा ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कारवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। कारवाई करने वाली टीम में दलीप सिंह हैड कानि., जितेन्द्र कुमार हैड कानि., रजत कुमार कानि., प्रदीप कुमार कानि., रामप्रताप कानि., योगेनद्र सिंह कानि.,धर्मेन्द्र कानि. 1061 चालक शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033643


