[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अगले साल सितंबर-अक्टूबर में एक साथ होंगे 331 पंचायतों के चुनाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अगले साल सितंबर-अक्टूबर में एक साथ होंगे 331 पंचायतों के चुनाव

जिले के 46 सरपंचों का जनवरी में कार्यकाल पूरा होगा, 44 में प्रशासक लगेंगे, दो बन चुकी पालिका

झुंझुनूं : नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 46 में से 44 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल 29 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा। यहां की दो ग्राम पंचायत डूंडलोद व जाखल को नगरपालिका बना दिया है। शेष 44 पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में यहां प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

हालांकि सरकार सरपंचों का कार्यकाल भी बढ़ा सकती है। यह अभी तय नहीं है। जिला प्रशासन की मानें तो इनमें संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को ही प्रशासक बनाना तय है। दरअसल जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की 46 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी 2020 को चुनाव हुए थे। जिले की बाकी पंचायत समितियों से जुड़ी ग्राम पंचायतों में इसके बाद सितंबर व अक्टूबर 2020 में चार चरणों में चुनाव हुए थे। यानी नवलगढ़ की 44 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले महीने 29 जनवरी को पूरा हो जाएगा, जबकि जिले की शेष पंचायतों का कार्यकाल सितंबर व अक्टूबर 2025 में पूरा होगा। नवलगढ़ क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने में अब 41 दिन शेष हैं। इतने दिनों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर पाना संभव नहीं है।

पंचायतों में अब तक दो बार लग चुके प्रशासक

नवलगढ़ क्षेत्र की 44 पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी को प्रशासक की जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि पंचायतीराज संस्थाओं में दो बार पहले भी चुनाव नहीं होने के कारण संबंधित सचिव (ग्रामसेवक) को ही प्रशासक नियुक्त किया गया था। पहली बार 1991 में प्रशासक लगाए गए थे। तब इनके पास साढ़े तीन साल जिम्मा रहा था। जानकारों का कहना है कि 1988 में सरपंच के चुनाव हुए थे। उस समय इनका कार्यकाल तीन साल का ही होता था। जुलाई 1991 में प्रशासक लगाए गए थे। ये जनवरी 1995 तक रहे थे। तब पहली बार सरपंचों के साथ पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव एक साथ हुए थे। दूसरी बार वर्ष 2020 में नवलगढ़ को छोड़कर जिले की शेष ग्राम पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं होने के कारण प्रशासक लगाए गए थे। इनका कार्यकाल करीब आठ महीने का रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी इनकों ही प्रशासक बनाएंगे।

जानिए, कितने सरपंचों का कार्यकाल कब होगा पूरा

पांच साल पहले सबसे पहले जनवरी 2020 में नवलगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। इसके करीब आठ महीने बाद 28 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच चार चरणों में 291 ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न करवाए गए थे। नवलगढ़ क्षेत्र के 46 सरपंचों का कार्यकाल 29 जनवरी को पूरा हो जाएगा। इसके 8 महीने बाद यानी 28 सितंबर 2025 को अलसीसर के 32, खेतड़ी के 44 व सूरजगढ़ के 24 सरपंचों का कार्यकाल पूरा होगा। जबकि बुहाना के 25 व चिड़ावा के 24 सरपंचों का कार्यकाल 3 अक्टूबर को, सिंघाना के 25, मंडावा के 25 व पिलानी के 24 सरपंचों का कार्यकाल 6 अक्टूबर को तथा उदयपुरवाटी के 44 व झुंझुनूं पंचायत समिति क्षेत्र के 24 सरपंचों का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 को पूरा हो जाएगा।

जिले की 6 पंचायतों को बनाया जा चुका नगरपालिका

वर्ष 2020 में जिले की 337 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उप सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव हुए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने जिले की छह ग्राम पंचायतों को नगरपालिकाओं का दर्जा दे दिया है। हालांकि नगरपालिका पांच ही बनी हैं, क्योंकि गुड़ा व पाँख पंचायतों की एक ही नगरपालिका बनाई गई है। इनके अलावा सुलताना, सिंघाना, डूंडलोद व जाखल को पालिका बनाया गया है। चिड़ावा, सिंघाना, नवलगढ़ व उदयपुरवाटी क्षेत्र में ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। चिड़ावा में सुलतान को, सिंघाना पंचायत समिति की सिंघाना को, नवलगढ़ में डूंडलोद व जाखल नको, उदयपुरवाटी में गुड़ा व वपौ पौंख के मिलाकर र गुड़ा पौख नगरपालिका बनाया गया है।

सरकार के आदेश का इंतजार

नक्लगढ़ क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी को सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या यहां प्रशासक नियुक्त होंगे। इसके लिए राज्य सरकार के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही तय हो पाएगा। – कैलाश शर्मा, सीईओ, जिला परिषद झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77