गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा छात्र मंजीत
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा छात्र मंजीत
सीकर : जयपुर रोड स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर मंजीत सिंह का दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए चयन किया गया है। छात्र दड़िया-छऊ-गुढ़ागौड़जी- झुंझुनूं का निवासी है। वह गणतंत्र दिवस परेड में थ्रीराज एनसीसी बटालियन सीकर की ओर से भाग लेगा। एनसीसी एनएनओ लेफ्टिनेंट कुशल कुमार ने बताया कि मंजीत सिंह ने एनसीसी के सभी आईजीसी कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ये सफलता हासिल की है। संस्थान के चेयरमैन इंजी. रणजीत सिंह, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. केके व्यास, प्राचार्य डॉ. सुरजीत कुमार, एक्स सर्विसमैन हरिसिंह एवं ले. गुड्डी सैनी ने मंजीत सिंह को शुभकामनाएं दी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060958


