[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंका:धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया, बोले- संविधान का अपमान किया, माफी मांगें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंका:धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया, बोले- संविधान का अपमान किया, माफी मांगें

झुंझुनूं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंका:धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया, बोले- संविधान का अपमान किया, माफी मांगें

झुंझुनूं : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को झुंझुनूं में विभिन्न संगठनों ने धरना- प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर गृहमंत्री का पुतला फूंक दहन कर जमकर नारेबाजी की।

गृहमंत्री के बयान की निंदा की करते हुए संसद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। एससी-एसीटी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष डॉ कमल मीणा ने कहा कि ससंद में गृहमंत्री के द्वारा संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर साहब के बारे में गलत टिप्पणी की गई है। उनका अपमान किया है।

डॉ अंबेडकर राष्ट्र के महानायक हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व्यवस्था के नियामक हैं। डॉ अंबेडकर अपमान करना संविधान का उल्लंघन करना है। ये करोड़ों देशवासियों का अपमान है। इससे सर्व समाज में आक्रोश है। गृहमंत्री अमित शाह संसद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। प्रदर्शन के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं से कहा था- अंबेडकर जितना नाम अगर भगवान का लिया होता तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता है। उनके बयान के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62