[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:संसद में डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध, इस्तीफे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:संसद में डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध, इस्तीफे की मांग

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:संसद में डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध, इस्तीफे की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी में एसडीएम ऑफिस के सामने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गृहमंत्री के बयान को लेकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।

राष्ट्रपति के नाम दिए तहसीलदार सहायक को ज्ञापन में बताया- देश के गृहमंत्री की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की टिप्पणी से देश के लोगों में काफी रोष है, जबकि गृहमंत्री शाह द्वारा देश के लोगों से माफी मांगने की बजाय कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने बताया-भाजपा सरकार कांग्रेस के सांसदों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के नेता कांग्रेस के पदाधिकारियों को संसद में बोलने तक नहीं दे रहे है। जिससे भाजपा की मानसिकता देश के सामने आ रही है। भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पनप रहा है।

उन्होंने बताया-राज्यसभा में दिए गए ब्यान पर गृहमंत्री शाह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विजय मरोड़िया, विजय सिंह, विनोद सोनी, विजयपाल, चंदगीराम सैनी, महेश कुमार, कुलदीप खटाणा, राकेश कुमार, वीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62